छत्तीसगढ़ : बेटी की शादी के दिन पिता की मौत…बिजली का स्विच छूते ही शरीर में फैला करंट…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : बेटी की शादी के दिन पिता की मौत…बिजली का स्विच छूते ही शरीर में फैला करंट…

- Advertisement -

कांकेर जिले में बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है।

सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था।

इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था। इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। इसी दौरान वह झुलस गया। उसने जोर से चिल्लाया भी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। इतने में सोनू राम की मौत हो गई।

Latest News

जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न…

जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : नगर पंचायत देवभोग में संचालित जे.के. कोचिंग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!