छत्तीसगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश…पास में था जीवित अवस्था में 5 महीने का मासूम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश…पास में था जीवित अवस्था में 5 महीने का मासूम…

- Advertisement -

जांजगीर-चांपा : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है और उस शव के पास से एक पांच महीने का बचा जीवित अवस्था में मिला है। महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा के कोटमीसोनार गांव है। यहां गांव से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि, महिला एके शव के पास एक पांच महीने का बच्चा भी था जो जिंदा था। महिला का शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लाश मिलने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने बच्चे को अकलतरा CHC भेजा है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है कि, महिला कौन है और उसने आत्महत्या क्यों की है।

Latest News

शहीद हेमलाल कौशिक शास. उच्च. माध्य. विद्यालय झबड़ी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

शहीद हेमलाल कौशिक शास. उच्च. माध्य. विद्यालय झबड़ी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस... कसडोल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!