बिलाईगढ़ : भाजपा का एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े हुए शामिल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन बिलाईगढ़ अनुविभाग के दशहरा मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन, मनोहर सरजल उपस्थित रहे।

- Advertisement -

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष मुख्य वक्ता डॉ सनम जांगड़े ने राज्य सरकार की विफलता गिनाते हुए कहा कि आज सरकार किसानों को खाद की पूर्ति नही कर पा रही है और दुकानों में खाद की कालाबाजारी राज्य सरकार कर रही है। भाजपा 15 साल के कार्यकाल में डॉ रमन सिंग शून्य प्रतिशत में पैसा दिये। एक रुपया में चावल दिये। आज बिजली नही होने से किसानी नही हो पा रहा है। आज हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर बताने की जरूरत है, जिससे आने वाले समय मे जनता इस राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेके। भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू ने कहा कि आज सरकार किसानों को छलने का कार्य कर रही है। किसानों को आज सभी प्रकार से समस्या हो रही है। धान बेचने के लिए, खाद व बीज लेने या सोसायटी से रीढ़ लेने के लिए भी किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बिल हाफ का वादा था लेकिन आज बिजली ही हाफ हो गया है। जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती ने कहा कि आज सभी किसान दुकानों से खाद खरीद रहे है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पूर्ण रूप से खराब हो रहा है और साथ हो साथ सरकार की अघोषित बिजली कटौती से सभी जनता परेशान है। रामनारायण देवांगन ने कहा कि आज जो सरकार है वो गंगाजल की कसम खाकर जो वादा किया था उसमें से किसी भी वादा को पूरा नही किया है, आज सोसायटी में न खाद है और न ही बीज है केवल दुकानों में खाद मिल रहा है जिससे सरकार कालाबाजारी कर रहा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल दुवे ने कहा कि आज जनता का हर जगह शोषण हो रहा है किसानों को आज खाद नही मिल रहा है, अघोषित बिजली की कटौती हो रहा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष धनेश साहू ने कहा कि आज प्रदेश सरकार चुनावी समय 36 वादा किये थे, जिसमे आज कोई वादा पूरा नही कर पायी। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में एनडीए के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के पद पर जितने के लिए प्रधानमंत्री का आभर व खुसी जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेतराम साहू व आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा अध्यक्ष नंदू साहू ने किया। धरना कार्यक्रम के समापन पश्चात सभी कार्यकर्ता रैली निकालकर नारे बाजी करते हुए तहसील पहुचकर राज्यपाल के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौपा।

धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, प्रचार प्रसार मंत्री मनोहर सरजाल , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बारटे , पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रामनारायण देवांगन , गोपाल दुबे , कार्यसमिति सदस्य अलग राम साहू, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, भटगांव मंडल अध्यक्ष झारुराम चंद्रा , सरसींवा मंडल अध्यक्ष झारुराम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता निराला, महामंत्री हेतराम साहू, राधा राकेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदू साहू, महामंत्री कार्तिक जायसवाल, सावित्री अजगलले , संयोजक गुड्डा साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंजराम पटेल , सरसींवा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोमेश दुबे, भटगांव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज दास सरजाल, हेमचन्द जांगड़े, अभिषेक डड़सेना, प्रह्लाद डड़सेना, संतोष साहू, संजय सोनवानी ,प्रभु लाल जाटवर , बहरता राम राकेश , हरनारायण श्रीवास , रेवती चंद्रा , दुर्गेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!