बिलाईगढ़ : रक्षाबंधन मनाने जा रहे मां बेटे की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : रक्षाबंधन मनाने जा रहे मां बेटे की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

- Advertisement -

बिलाईगढ : रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए महिला अपने बेटे के साथ अपने मायके बाइक से जा रही थी । तभी रास्ते में खपरीडीह के पास दोनो के साथ दर्दनाक घटना, घटित हो गई।

इस दौरान वे दोनो ट्रक की चपेट में आ गए। यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह का है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खोलबहरी बाई 62 वर्ष अपने बेटे जनोहर साहू 45 वर्ष जो मिरचिद के निवासी है, अपने मायके हसुआ जा रही थी।

इसी दौरान खपरीडीह के पास एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।हादसे में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक चालक मौके पर ही फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!