बिलाईगढ़ : महादेव जायसवाल को मिला शिक्षा प्रतिभा सम्मान शिक्षक प्रतिभा अकादमी कबीरधाम के संयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेकों शिक्षकों को शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान में कसडोल के शिक्षक महादेव जायसवाल को भी उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर 11 सितंबर को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मोहम्मद अकबर मंत्री, अध्यक्षता श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, महेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा के अलावा प्रदेश भर के शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है, पहली कक्षा में जो शिक्षा हमें पढ़ाया हैं उन्हें हम सब याद रखते हैं, बच्चों की मनोकामना को समझ कर उन्हें शिक्षा देने यह कार्य केवल गुरु ही कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी। अकादमी के संस्थापक संयोजक भरत डोरे के नेतृत्व में वह उनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले शिक्षक महादेव जायसवाल, मुरित श्रीवास, योगेश्वर कुमार साहू, जगदीश प्रसाद पटेल, सुनील साहू, संजय विजन, गणेश कश्यप शामिल है। वही इनके सम्मानित होने पर देवराम साहू, ईश्वर प्रसाद साहू, अश्वनी डड़सेना, विष्णु दास मानिकपुरी, रोशन दिव्यकार सहित शाला परिवार ने शुभकामनाएं दी है।