कार्तिकेश्वर जायसवाल
बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पुरगांव के गौठान में आज सुराजी योजना के तहत हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना, विशिष्ट अतिथि बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी, एडिशनल सीईओ सिदार, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुजीत जायसवाल, दिनेश कुमार दुबे शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता गौठान समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्यगीत और कृषि संबंधी औजार की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना ने कहा कि आज हम छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली मना रहे है। हरेली महोत्सव को सभी जगह अच्छे से मनाने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिलाईगढ़ के एसडीएम सोरी ने कहा कि हरेली जीवन नाम है। आज के दिन सभी औजारों को साफ सफाई करके पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना की जाती है। कार्यक्रम को दिनेश कुमार दुबे व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सरपंच प्रतिनिधि सीताराम डड़सेना व आभार प्रदर्शन गौठान समिति अध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने किया।
छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर बवाल, श्मशान घाट में जलती चिता से शव निकाला बाहर…जाने क्या थी वजह…
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्तिक जायसवाल, गौठान समिति सदस्य व पंच सुजीत जायसवाल, उप सरपंच संतोष साहू, तेजस्वी साहू, खेमसिंग यादव, ओमकार डड़सेना, शिवशंकर पटेल, सुमन साहू, राजेश डड़सेना , भारती साहू, पीओ पैकरा, डालेश्वर साहू, रजनी साहू, सुनीता डड़सेना, सुमित्रा साहू, उत्तरा साहू, सुशीला डड़सेना, जानकी डड़सेना, जितेंद्र सोनी, बबलू यादव सहित गांव की महिला समूह व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।