रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : पेंशन बहाली से अधिकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है और इसी को लेकर आज 24 मार्च को संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा बिलाईगढ़ में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन थाना मैदान बिलाईगढ़ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संसदीय सचिव चंददेव राय ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है, जिन्होंने पुरानी पेंसन बहाल कर कर्मचारियों का मान रखा है, सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है। कार्यक्रम को एस डी एम के.एल.सोरी, कृषि विभाग से दीनानाथ, प्रकाशमणि देवांगन, भोजराम बघेल, जनपद सी. ई.ओ.हेतलाल देवांगन, द्वारिका देवांगन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर. के.जोशी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर के भोई, डी पी सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, सरसींवा अध्यक्ष पंकज चंद्रा, सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, जनपद सदस्य सोहन जसवानी, मुद्रिका राय, विनोद रात्रे, तोष राम साहू, बी.आर.सी. सी.नेतराम रात्रे, राजेश पटेल, ताराचंद देवांगन, दुष्यन्त खुंटे, सहदेव सिदार, प्रकाश साहू, मिलकेतन पटेल, बी.आर.सी. सी.नेतराम रात्रे, आर.के.भोई, डी. पी.सोनी, अधिकारी कर्मचारी, पंचायत पदाधिकारी, शिक्षक साथी सहित समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।