कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बिलाईगढ की बैठक साहू भवन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व संपन्न हुई। बैठक प्रारंभ के पूर्व भारत माता एवं पार्टी के निवदाताओ के छाया चित्रों पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। बैठक में संगनात्मक विषयो पर कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
वही इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंघानिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री हेतराम साहू एवम आभार पिछड़ा मोर्चा महामंत्री जनक साहू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, जनहितैषी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन इन योजनाओं की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। क्योकि सरकार द्धारा करोड़ों रूपया योजनाओं को संचालित करने के लिए दिया जाता है और इसका क्रियान्वयन अधिकारी करते हैं। हमें देखना होगा कि शासन की योजना का लाभ हितग्राही को मिल रहा है कि नहीं, क्या उसमें भ्रष्टाचार तो नहीं हो रहा। अगर ऐसा हो रहा है तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसकी समस्या का हल करवाएं और भ्रष्टाचार को रोकें। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन को दें। आगे कहा की छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभाग से इस्तीफा देते हुए पंचायत मंत्रालय छोड़ देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पंचायत मंत्री का एक विभाग छोडऩा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही का प्रमाण है। उनकी हिटलरशाही से तंग आकर पंचायत मंत्री सिंहदेव ने पंचायत विभाग छोड़ दिया है। सिंहदेव को स्वास्थ्य मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इस विभाग में भी उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा अपने आप में सक्षम पार्टी है। जिन सक्रिय कार्यकर्ताओं तक हम नहीं पहुंच पाए थे, अब हम उन तक पहुंचकर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। ये अभी शुरुआत है, जल्द पिछड़ा वर्ग मोर्चा की शाखाएं बनेंगी और भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगी। पिछड़ा वर्ग को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। हमें केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाना है। जनता का विश्वास भाजपा है और हमें उसी विश्वास को कायम रखना होगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा से जुड़ा है और पार्टी के लिए सदैव कार्य करता रहेगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है चाहे धान खरीदी हो, कर्ज माफी हो, विकास कार्य हो, चाहे कानून व्यवस्था की बात हो आज पूरे प्रदेश में चोरी, लुट, हत्या, बलात्कार एवं भ्रष्टाचार अपनी चरम पर है। किसान के भरोसे ही सरकार मे आयी कांग्रेस किसानों को ही परेशान कर रही है जिसके कारण आने वाले 2023 के चुनाव में किसान ही कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी। कांग्रेस की भूपेश सरकार हर मामले की तरह झुठ और फरेब का राजनीति कर रही है। प्रदेश में सत प्रतिशत् खाद की आपूर्ति केन्द्र ने सुनिश्चित किया है यदि कही कोई कमी है तो यह पूरी तरह भूपेश बघेल और उनकी सरकार की कुप्रबंधन ही जिम्मेदार है। केन्द्र सरकार द्वारा रासायनिक खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के बावजूद राज्य सरकार के द्वारा गलत वितरण के कारण सरकारी समितियों में खाद की किल्लत बनी हुई है जबकि निजी व्यपारियों के पास वही खाद अधिक दाम में उपलब्ध है इससे भी यह स्पष्ठ है कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है केवल सरकार की गलत वितरण नीति, भ्रष्टाचार, जमाखोरी के कारण अनेक क्षेत्रों में यह स्थिति निर्मित हुई है।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन ने कहा की पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ दिए जाने का प्रावधान सविधान में किया गया है। केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है। ऐसी स्थिति में पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। नीट, सैनिक स्कूल, केंद्रीय और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। आजादी के बाद पहली बार 27 ओबीसी नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया। अब छत्तीसगढ़ में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा लड़ाई लड़ेगी। लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है।
वही बैठक को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंघानिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ने बैठक को संबोधित किया।
इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संजय सोनवानी, महामंत्री राधा राकेश, भाजपा मंत्री सुकदेव साहू, गिरवर निराला, भाजयुमो जिला उपध्यक्ष कन्हैया साहू,बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ मंडल संयोजक प्रह्लाद डडसेना, भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश सतीश रात्रे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश निराला, आत्मा राम साहू, उमा शंकर साहू, राजकुमार सोनी,दूथनाथ साहू, बसंत साहू, रामजी साहू, अमृतलाल साहू, तुलसी राकेश, लखन साहू, राजकुमार साहू, संतराम साहू, धनंजय साहू, रामकुमार पटेल, संतोष कुमार बंजारे, श्याम सुंदर अजगले, संजय कुमार साहू, बनवारी लाल साहू, खोलबरहा साहू, रविशंकर बघेल सहित पिछड़ा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधुगण उपस्थित थे।