बिलाईगढ़ विधानसभा : भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल जांगड़े का नगर आगमन पर भव्य स्वागत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश लाल जांगड़े को बिलाईगढ़ विधानसभा से टिकट मिलने के बाद भटगांव में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल भटगांव के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया और बस स्टैंड से पैदल बस्ती मार्ग से होते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए देवांगन समाज भवन पहुंचे। जहां कार्यकर्ता सम्मेलन रखी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे के साथ डॉक्टर दिनेश लाल जांगड़े के जिंदाबाद के नारे लगाए नारों में प्रमुख रूप से दिनेश भैया आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं बदलबो बदलबो ऐदारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो अऊ भाजपा के राज लाबो कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उमंग देखने को मिला जिससे भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल जांगड़े गदगद हो गए। वही सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर जांगड़े ने ने कहा की हमें राष्ट्रीय नेतृत्व ने मौका दिया है जिसे हमें पूरी निष्ठा ईमानदारी और लगन के साथ निभाना है। यह चुनाव सभी कार्यकर्ताओं को लड़ना है सभी हमारे भाजपा के पदाधिकारी प्रत्याशी के रुप में काम करके इस बार बिलाईगढ विधानसभा को फतेह करना है वहीं उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं युवा कार्यकर्ताओं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा वहीं सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान ने संबोधित किया और कहा कि इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हमें जड़ से उखाड़कर फेंकना है ।और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है यह तभी संभव है जब भाजपा के एक एक कार्यकर्ता आज़ से ही गांव गांव और घर घर जनसंपर्क कर भाजपा की रीती-नीति को बतावें और बिलाईगढ विधानसभा में भाजपा को जिताएं वहीं आज के कार्यक्रम में भाजपा मंडल भटगांव के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कायराना हरकत…आत्मसमर्पित नक्सल लीडर के दो रिश्तेदारों समेत 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट…

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कायराना हरकत...आत्मसमर्पित नक्सल लीडर के दो रिश्तेदारों समेत 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!