रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश करते हुए राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा करते हुए कहा कि अब पुरानी पेंशन योजना राज्य में बहाल की जाएगी। इससे लगभग तीन लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। आपको बता दे कि राज्य के लगभग 3 लाख 40 हज़ार अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।