बलौदाबाजार : पैसा लेनदेन संबंधी कथित ऑडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी लवन को किया गया लाइन अटैच…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

संपूर्ण प्रकरण की जांच हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को किया गया जांच अधिकारी नियुक्त

- Advertisement -

बलौदाबाजार : लवन चौकी प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल होने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।

बता दे कि दिनांक 28.02.2022 को चौकी लवन पुलिस द्वारा एक क्विंटल गांजा जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में सोशल मीडिया में कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें चौकी प्रभारी एवं आरोपियों के मध्य पैसे लेनदेन संबंधी बात का दावा किया गया है। मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक बी.के.सोम चौकी प्रभारी लवन को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है। संपूर्ण मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बलौदाबाजार को आदेशित किया गया है। वही उपनिरीक्षक हितेश जंघेल को पुलिस चौकी प्रभारी लवन के रूप में पदस्थ किया गया है।

Latest News

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित…सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन…

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित...सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कृषि एवं...

More Articles Like This

error: Content is protected !!