विधानसभा ब्रेकिंग : सिंहदेव के इस्तीफे पर विपक्ष का हंगामा, बताया संवैधानिक संकट, कार्यवाही स्थगित…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। शून्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफे के मुद्दे पर हंगामा हो गया। पूर्व योजना के मुताबिक विपक्ष ने इसपर सवाल उठाए। इसको व्यवस्था का प्रश्न बताकर सरकार से जवाब मांगा गया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

- Advertisement -

शून्यकाल शुरू होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा, प्रदेश में संविधानिक संकट की स्थिति बन गई है। मंत्री ने पत्र लिखकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सामुहिक उत्तरादायित्व के तहत उन आरोपों पर मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों का जवाब आना चाहिए। भाजपा के दूसरे विधायकों ने इसपर सवाल उठाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, एक मंत्री का मुख्यमंत्री को पत्र लिखना संविधानिक संकट और व्यवस्था का प्रश्न नहीं होता। मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने की भी विधानसभा सचिवालय को कोई सूचना नहीं है। भाजपा विधायकों ने कहा, मंत्रियों के तय प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना काल में फैसलों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति अभी भी फैसले ले रही है। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही को 10मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!