अरुण साहू बने सर्व शिक्षक संघ बलौदाबाजार के नए जिला अध्यक्ष…प्रदीप पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ) द्वारा किया गया नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति…
छत्तीसगढ़ मे सर्व शिक्षक संघ किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है, वर्तमान में प्रदीप पाण्डेय ज़ो सहायक शिक्षक है, वो प्रान्त अध्यक्ष है। आज उन्होंने अपने संगठन के संविधान मे दिए गए अधिकार के तहत बलौदाबाजार मे अपने संगठन के जिलाध्यक्ष कि नियुक्ति के रूप अरुण साहू का चुनाव किया।
जिला बलौदा बाजार के पूर्व अध्यक्ष अभय पाण्डेय का स्कूल वर्तमान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में आ गया है, ऐसे स्तिथि को देखते हुए बलौदाबाजार में सर्व शिक्षक संघ के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव करना था। अरुण साहू जी का संघ के प्रति समर्पण और काबिलियत को ध्यान में रखते हुए और जिला संगठन के सहमति के बाद यह नियुक्ति की गई है। ऐसे में संगठन को धारदार बनाने के लिए अरुण साहू का नाम खुद अभय पाण्डेय ने सजेस्ट किया था।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व की तरह संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षक-शिक्षिका की हर सुख-दुख में सहयोग करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
अभय पाण्डेय ज़ो कि संगठन के रायपुर के संभाग अध्यक्ष के अपनी भूमिका मे रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की हर समस्याओं का ईमानदारी पूर्वक निदान किया जायेगा।