बलौदाबाजार : अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में शासन के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई गई। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। अपर कलेक्टर वी सी एक्का ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने इस मौके पर देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाये रखने में सरदार बल्लभ भाई की भावना के अनुरूप समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया। अपर कलेक्टर श्री एक्का ने आजादी के दौरान साढ़े 5 सौ से ज्यादा देशी रियासतों को भारत संघ में मिलाने में सरदार पटेल के साहसपूर्ण संघर्ष की कहानी बताई। और उनकी भावना के अनुरूप हर किसी को अपने-अपने दायित्व निबाहने का आग्रह किया। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर भी उनका स्मरण किया गया। राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में उनकी महती भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी,संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे, डिप्टी कलेक्टर श्री सोनकर,अंशुल वर्मा सहित संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के सभी अधिकारी- कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!