बिलाईगढ़ : भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने गिधौरी में किया मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : भाजपा बिलाईगढ़ विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेश जांगड़े ने गिधौरी में अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन बलौदाबाजार भाटापारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान व मंडल अध्यक्ष छतराम साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने वाली है। इससे छतीसगढ का विकास होगा। वही जांगड़े ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने सभी का आभार जताया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पुनीराम पटेल, रामनारायण देवांगन, खुबचंद मिरी, सतीश रात्रे, देवानंद मार्कंडेय, अरविंद महिलांगे, सुखदेव साहू, प्रह्लाद डडसेना, सत्यभामा साहू, संतराम पटेल, साधराम प्रजापति, मुकेश वैष्णव, नोखराम पटेल, सूरज गोंड, बंसराम कुर्रे, नरसिंग यादव, सशांक शर्मा, रमेश प्रजापति, सुनील साहू, सूरज पटेल, राजकुमार गोंड, डी आर सही, सत्रुहन प्रधान, सुनील गुप्ता, मनीराम साहू, आकाश वर्मा, कोमल पटेल, गंगा प्रधान विजय साहू , अश्वनी श्रीवास, धनीराम साहू, कमलेश कुर्रे, विजय अजगल्ले सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू…कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस…पढ़े क्या है पूरा मामला…

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू...कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस...पढ़े क्या है पूरा मामला... कसडोल : बुधवार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!