बिलाईगढ़ : हेल्थ केयर के बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भ्रमण…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगांव, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के हेल्थ केयर के विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भ्रमण कराया गया।

- Advertisement -

भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शिक्षा मिशन एवं विद्यानता स्किल इंस्टिट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेल्थ केयर, कक्षा 9वी, 10वी, 11वी व 12वीं में सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है। प्राचार्य श्री एस एस सवर एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक झनेश्वरी चंद्राकर, व्यावसायिक प्रशिक्षक महेंद्र कुमार सेन के नेतृत्व में बच्चों को औद्योगिक भ्रमण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में कराया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय वस्तु के साथ साथ कौशल विकास एवं रोजगार मुखी शिक्षा से पारंगत करना होता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ के मेडिकल आफिसर डॉक्टर पुष्पेंद्र वैष्णव एवं स्टाफ के द्वारा बच्चो को अस्पताल के विभाग एवं वहां होने वाले कार्यो के बारे में अवगत कराया गया साथ ही अस्पताल प्रबंधक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!