बिलाईगढ़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्लेसमेंट कर्मचारी…2 माह से वेतन नहीं मिलने से है…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्लेसमेंट कर्मचारी…2 माह से वेतन नहीं मिलने से है…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत बिलाईगढ़ के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से नगर की सभी सेवाएं बाधित हो गई है।

प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत बिलाइगढ़ के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, हड़ताल में चले जाने के कारण नगर की सभी सेवाएं बाधित हो गया है। साफ सफाई बिजली पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रहा है, जिससे नगर वासियो में भी आक्रोश पनप रहा है।
सूत्रों के मुताबिक प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल में चले जाने से पूर्व अपने लिखित आवेदन में दो माह का वेतन भुगतान तथा महीने के 5 तारीख तक वेतन दिलवाने का आग्रह सी एम ओ से किया गया था, किंतु इस पर ध्यान नही देने से नाराज होकर सभी कर्मचारी हड़ताल में चले गए हैं । यहां मूलभूत सुविधाए पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि उनके द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के आदेश का पूर्णता पालन करते हुए वित्तीय वर्ष 2023 तक की समस्त करो की बकाया राशि की वसूली करके लगभग 18 लाख रुपए नगर पंचायत में दे दिया गया है, बावजूद इसके दो माह से वेतन रोके रखे जाने से कर्मचारी एवं उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, उपाध्यक्ष नीलांबर साहू ,गरिमा देवांगन ,अरुण ग्रेवाल, संतराम साहू ,अनिल राकेश, अमर कुमार राकेश ,पंकज राकेश, इंद्रजीत देवांगन, सरस्वती नेताम, दिनेश शर्मा, टीकेलाल, हीरालाल ,बलराम ,अवल सिंह, रुपाई बाई, मोतीलाल, रीताबाई, नूरा, मेघावती आदि शामिल रहे।

Latest News

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू…कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस…पढ़े क्या है पूरा मामला…

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू...कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस...पढ़े क्या है पूरा मामला... कसडोल : बुधवार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!