द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में मनाया गया ग्रीन डे…बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बया : बया के द्रोणा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सावन माह के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय मैं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीन डे के अवसर पर बच्चों के द्वारा ग्राम में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

- Advertisement -

इस दौरान प्राचार्य श्री सुभाष डनसेना द्वारा बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी प्रदान की। वही इस अवसर पर सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक में आए। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को वृक्षारोपण हेतु प्राचार्य द्वारा प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि हरी साग सब्जियां स्वास्थ्य के लिए लाभ वर्धक हैं। इनसे हमें पोषक तत्व मिलते हैं। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Latest News

छत्तीसगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से माँ बेटी की मौत…जांच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से माँ बेटी की मौत...जांच में जुटी पुलिस... जांजगीर चांपा : जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!