गृहमंत्री अमित शाह का कलबस्तर दौरा…BSF के विशेष विमान से पहुंचेंगे, CRPF जवानों से करेंगे मुलाकात…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक शाह बस्तर में ही रहेंगे। यहां वो CPRF के तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करके चुनावी चर्चाएं करने की संभावना है।

- Advertisement -

गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। बीएसएफ के विशेष विमान से सीधे जगदलपुर ही पहुंचेंगे। इसके बाद करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे।

छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़…5 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अमित शाह CRPF कैंप में रात बिता सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह 25 मार्च शनिवार को CRPF के 84 वें रेजिंड डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोबरा बटालियन के करनपुर कैंप में ये कार्यक्रम होगा। इस दौरान अमित शाह CRPF जवानों को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत…माध्यान्ह भोजन के बाद से गायब…कक्षा पहली में पढ़ते थे बच्चे…

 

Courtesy : DB

Latest News

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण…

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश के दौरान कलेक्टर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!