अम्बिकापुर : विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में 21 फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा यूथ 20 (Y20) वार्ता/ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 1 बजे से संस्था के सेमीनार कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता जिसका शीर्षक नशा मुक्त भारत युवा का स्वप्न तथा निबंध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक विश्व शांति में भारत की भूमिका का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एव शासकीय पॉलीटेक्निक अंबिकापुर के रा. से. यो. स्वयं सेवकों ने भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर मालार्पण एव दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने स्वागत भाषण में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.व्ही. के. द्विवेदी ने सभी अथितियो का स्वागत करते हुए यूथ 20 कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एव संस्था के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे द्वारा यूथ 20 के उद्देश्यों, सृष्टि की चार अवस्थाओं, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग एवं अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर युवाओं को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात शासकीय पॉलीटेक्निक अम्बिकापुर से आए अतिथि श्री कमलेश सोनी ने युवा शक्ति के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। तत पश्चात भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशालजीत प्रकाश मेकेनिकल इंजीनियरिंग अष्टय सेमेस्टर वि.ई.सी. अम्बिकापुर एवं द्वितीय स्थान शिवम जायसवाल डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग शासकीय पॉलीटेक्निक अंबिकापुर ने प्राप्त किया तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ताराचंद, डिप्लोमा ई एण्ड टी. सी शासकीय पॉलीटेक्निक अंबिकापुर और द्वितीय स्थान अंजली रजक सी.ई 6th Sem वी. ई. सी अम्बिकापुर ने प्राप्त किया। मंच संचालन स्वयंसेवक सृजन सिन्हा द्वारा एव धन्यवाद ज्ञापन श्री महीधार दुबे नोडल अधिकारी रेड रिबन क्लब द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में शासकीय पॉलिटेक्नीक अम्बिकापुर के स्वयं सेवक मो. आरिफ, अनिशा लकड़ा तथा वि. ई. सी अम्बिकापुर स्वयंसेवक, चंद्रदीप सोनी, प्रियम तिवारी, गोपालकृष्णन, अदिति, प्रीति, अनिशा, मौर्य सिंह, हर्ष, मयंक, साहिल, भावना आदि एव अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को दिनाक 25/02/2023 को आई.आई.एम. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 12 विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों के साथ भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत…किराए की गाड़ी…ऐसे हुआ हादसा…