भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग…कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कही ये बात…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सभी मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार है। भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उपचुनाव के लिए 5 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

- Advertisement -

भानुप्रतापपुर उपचुनाव संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील और 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं। 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। चुनाव में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरुष मतदाता और 1 लाख 555 महिला मतदाता और 1 तृतीय लिंग मतदाता है।

छत्तीसगढ़ में भी चलेगी देश की सबसे तेज ट्रेन…160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस…इस दिन से हो सकती है प्रारंभ…

मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किये गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक, एक मतदान अधिकारी क्रमांक दो और एक मतदान अधिकारी क्रमांक तीन की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाए गए हैं। इनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जाएगा और रिपोर्टिंग की जाएगी।

Latest News

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित…सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन…

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित...सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कृषि एवं...

More Articles Like This

error: Content is protected !!