छत्तीसगढ़ : घर का दीवार गिरने से पूरा परिवार खत्म, तीन बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम…सोते समय हुआ हादसा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : घर का दीवार गिरने से पूरा परिवार खत्म, तीन बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम…सोते समय हुआ हादसा…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। हादसे के दौरान सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान मां ने छोटी बच्ची को बचाने का भी प्रयास किया। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं मौसम खराब होने के चलते विधायक और कलेक्टर का हेलीकॉप्टर से आना स्थगित हो गया है। अब वह नाव से आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत विकासपल्ली के पीवी110 निवासी परिमल मल्लिक अपनी पत्नी सुमित्रा मल्लिक और तीन बेटियों प्रतिभा (8), प्रीति (5) व श्रीति (3) साल के साथ रहता था। उसका पूरा मकान कच्चा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात गिर पड़ी। इसके चलते मकान का बड़ा हिस्सा पूरे परिवार पर जा गिरा। हादसे के दौरान सभी की दबकर मौत हो गई।

संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का किया सम्मान…बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 33 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित…

 

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। इसके बाद शवों का वहीं पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। इसके बाद शवों का वहीं पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है।लगातार बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक अमला उफनती कोरेनार नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंचा है। इसके चलते घंटों लग गए। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान की गई। पुलिस की टीम भी पहुंची है। परिवार में और लोगों के नहीं होने की बात कही जा रही है।

Breaking : सारंगढ़ के डिग्री कॉलेज ग्राउंड में अज्ञात महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…देखे वीडियो…

मकान में शव के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि मलबा गिरने के दौरान छोटी बेटी को मां ने बचाने का प्रयास किया हो। वह बेटी के ऊपर ढाल बन रही हो, लेकिन दीवार की मिट्‌टी एक साथ गिरने के चलते न वह खुद बच सकी और न बेटी को बचा सकी। बेटी से लिपटे हुए ही मां की भी मलबे में दबकर मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे शवों को किसी तरह से बाहर निकलवाया है।

बलौदाबाजार : करंट की चपेट में आने ने मां समेत दो बच्चो की मौत, कपड़े सुखाते वक्त हुआ हादसा…

तहसीलदार शशिशेखर मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते शवों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों को बुलाया गया है। सभी का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार होगा। लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। अभी तक बारिश थमी नहीं है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार…दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत…

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार...दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत... बिलासपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!