छत्तीसगढ़ : 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की घोषणा, 2904 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार इस साल 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। वे अनुपूरक बजट पर विपक्ष की चर्चा का जवाब दे रहे थे। एक लंबी चर्चा के बाद विधानसभा ने 2 हजार 904 करोड़ 41 लाख 70 हजार 571 रुपए के अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्ष 1998 के बाद राज्य सरकार ने पहली बार 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की है।दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उन्हें नियुक्ति दी जा रही है। अब प्रदेश में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हरेली पर्व से गौमूत्र की खरीदी भी शुरू करने जा रहे है। इससे राज्य में जैविक खेती को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, पशुओं के उपचार के लिए 163 मोबाइल वेटनरी यूनिट शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए अनुपूरक में 10 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है। गोठानों में विकसित किए जा रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में लगने वाली यूनिटों को बिना बिजली की खपत की सीमा के कुल बिजली बिल में हाफ बिजली बिल योजना का लाभ दिया जाएगा।

Latest News

छत्तीसगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश…पास में था जीवित अवस्था में 5 महीने का मासूम…

छत्तीसगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश...पास में था जीवित अवस्था में 5 महीने का मासूम... जांजगीर-चांपा :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!