छत्तीसगढ़ : डंडे से पीट-पीटकर बीवी को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में छुपा दी लाश और गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखाने स्वयं पहुंच गया थाना…इस कारण दिया घटना को अंजाम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : डंडे से पीट-पीटकर बीवी को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में छुपा दी लाश और गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखाने स्वयं पहुंच गया थाना…इस कारण दिया घटना को अंजाम…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बीवी की पहले तो हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। बताया गया कि महिला ने समय पर खाना नहीं दिया था। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

रुमगढ़ा बस्ती में रवि राजपूत(41) अपनी पत्नी बुधवारा बाई(38) के साथ रहता था। रवि अपना घर चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। पता चला है कि सोमवार दोपहर को रवि कहीं से आया था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा था। मगर उसकी पत्नी ने खाना देने में लेट कर दिया। इससे रवि काफी नाराज हो गया और झगड़ा करने लगा। बाद में उसने डंडे से पीट-पीटकर बुधवारा बाई की हत्या कर दी।

घटना के बाद उसने शव के घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था और घर पर ही रहा था। अगले दिन वह खुद ही थाने पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी की गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं बुधवारा बाई का भाई भी आरोपी के घर पहुंचा था। जब उसे उसकी बहन नहीं मिली थी तो उसने अपने जीजा पर ही अपनी बहन की हत्या करने का शक किया था। पुलिस को भी उसने इस बात की जानकारी दी।

ये पता चलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिर उसे बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तब उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को भी बताया। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक से निकाला गया है।

 

 

 

Cortecy : DB

Latest News

शहीद हेमलाल कौशिक शास. उच्च. माध्य. विद्यालय झबड़ी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

शहीद हेमलाल कौशिक शास. उच्च. माध्य. विद्यालय झबड़ी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस... कसडोल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!