गिरीश सोनवानी
देवभोग : बूथ कार्य विस्तारक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चवनलाल बघेल क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे है। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं से रूबरू होकर पेयजल समस्या का समाधान किया। बता दे कि विपक्ष में होने के बावजूद भी चवनलाल बघेल लोगों की समस्या सुन निराकरण के भरपूर प्रयास में लगे हुए हैं। बूथ स्तर कार्यक्रम के दौरान मोखागुड़ा में पेयजल समस्या का शिकायत आये दिन मिल रहा था। पंचायत प्रस्ताव प्राप्त कर चवनलाल बघेल ने जिला प्रशासन से संपर्क साध कुछ ही दिनों मे दो नलकूप खुदवा कर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया। एक नलकूप मोखागुड़ा तो दुसरा नलकूप आश्रित ग्राम धुंगियामुड़ा मे खुदवा कर जल समस्या का समाधान किया व आगामी नलकुप शमशान घाट हेतु प्रयासरत है। चवनलाल बघेल कहते है जहा जनता की सेवा की बात आये किसी भी प्रकार की किसी भी स्थिति में कमी नहीं आयेगी। बूथस्तर की सेवा के लिए तत्पर जनता जनार्दन की विकास कार्य सेवा करने हेतु आवश्यकता अनुसार आज भी बूथस्तर तक सम्पर्क गुंथे व जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा की उनके संकल्प की उर्जा जनता ही है। जल ही जीवन है के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद टोला मोहल्ला में शुध्द पेयजल मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -