ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने की जगन्नाथ पुरी की यात्रा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में विधानसभा बिलाईगढ़ क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने जगन्नाथ पुरी की निःशुल्क यात्रा की। बता दे कि सरसींवा, बिलाईगढ़ और सोनाखान जोन के कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। जहां ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके द्वारा सभी के लिए रुकने व भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन मात्र से जीवन को मोक्ष की प्राप्ति होती है, पुरी का जगन्नाथ धाम चार धामों में से एक है। यहां भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं। हिन्दुओं की प्राचीन और पवित्र 7 नगरियों में पुरी उड़ीसा राज्य के समुद्री तट पर बसा है। जगन्नाथ मंदिर विष्णु के 8 वें अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है।

इस यात्रा में श्री राय के साथ प्रमुख रूप से जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चन्द्रा, युधिष्ठिर नायक, मुंद्रिका राय, हेमन्त दुबे, बीआरसीसी नेतराम रात्रे, जनपद सदस्य भोजराम अजगले, जगजीवन भारद्वाज, ललित साहू, सहदेव सिदार, डॉ परमानंद साहू, दयाराम साहू, गोलू ठाकुर, रमेश सोनी, भूषण भारद्वाज, सरपंच नीतीश बंजारे, इतवारी साहू, मुकेश्वर साहू, डॉ दिलीप अनंत, नेतराज कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!