7 व 8 अप्रैल को होगा गौठान चौपाल का आयोजन, नोडल अधिकारी पहुँचकर लेंगे जायजा…समय सीमा के भीतर कार्यं करने दिए निर्देश…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर गौठानो को स्वालंबन बनाने के उद्देश्य एवं गतिविधियों को और अधिक तेजी प्रदान करनें के लिए अब आगामी 7 एवं 8 अप्रैल को गौठान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिमसें जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर ड्यूटी लगाई गयी है। उक्त अधिकारी गोठन में पहुँचकर, पशुओं के लिए पानी,चारा की व्यवस्था, वर्मी कंपोस्ट निर्माण के लिए टाके की स्थिति, गौधन न्याय योजना का क्रियान्वयन, विक्रय एवं आजीविका की गतिविधियों का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट जिला कार्यालय को देंगे। इसके अतिरिक्त बाड़ी विकास चारागाह निर्माण का भी जायजा लेंगे। इसके लिए कलेक्टर डोमन सिंह ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए है।मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना एवं फसल परिवर्तन में तेजी एवं गौठानो को अधिक सशक्त करनें के निर्देश दिए है। आने वाले समय मे संभावित मुख्यमंत्री प्रवास के तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अपने फ्लैगशिप योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करैंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना,पौनी पसारी,श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, सुराजी गांव योजना, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी दुलार योजना, वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि गौठानो को ग्रामीण आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। हमें इस हिसाब से भविष्य की योजना बनाकर समय सीमा के भीतर क्रियान्वयन करना होगा।बैठक में ग्राम जर्वे में संपन्न मुख्यमंत्री कार्यक्रम की घोषणा के क्रियान्वयन संबंध में जानकारी हासिल की गयी है। उक्त बैठक में सभी जनपदों से ऑनलाइन माध्यम से सभी एसडीएम,सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी गण जुड़े हुए थे। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, डीएफओ के आर बढई सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।

- Advertisement -

जिला कोषालय एवं जेल विभाग को किया गया सम्मानित :- आज बैठक में कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे को वित्तीय वर्ष 2021-22 के मार्च का लेखा रिपोर्ट महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत करनें पर एवं सहायक जेल अधीक्षक अभिषेक मिश्रा को जेल के भीतर गोधन न्याय योजना के सकारात्मक क्रियान्वयन हेतु श्रीफल एवं साल देकर सम्मानित किया गया।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!