बिलाईगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ विकासखंड बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ परियोजना अंतर्गत आने वाले समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला बाल विकास अधिकारी बिलाईगढ़ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष दुर्गा यादव ने बताया कि एनिमीक महिलाओं को सरकार के योजना अंतर्गत गरम भोजन खिलाया जा रहा है, जिसके लिए प्रति महिला 9 रुपये की दर से राशि प्रदान की जाती है, जो कि अत्यंत कम है। इतनी कम राशि में एनीमिक महिलाओं को गरम भोजन खिला पाना असंभव है।

- Advertisement -

उक्त अवसर पर परियोजना बिलाईगढ़ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के सचिव रुकमणी साहू, कोषाध्यक्ष सुशीला साहू, उपाध्यक्ष सरस्वती साहू, जयंती साहू, बसंती कर्ष,अंजू टंडन लक्ष्मी जायसवाल, जानकी साहू, अन्नपूर्णा नेताम, सीता मानिकपुरी, मानकी साहु सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

देवभोग ब्लॉक में जल जीवन मिशन दम तोड़ता हुआ…तीन साल से पानी के इंतजार में मुंगीया के ग्रामीण दी भूख हड़ताल की चेतावनी…

देवभोग ब्लॉक में जल जीवन मिशन दम तोड़ता हुआ...तीन साल से पानी के इंतजार में मुंगीया के ग्रामीण दी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!