कार्तिकेश्वर जायसवाल
पुरगांव ( बिलाईगढ़) : भाजपा युवा मोर्चा मंडल बिलाईगढ़ का परिचयात्मक व आवश्यक बैठक साहू भवन बिलाईगढ़ में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े व युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रवि वर्मा, सहप्रभारी प्रणव अवस्थी व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, सियाराम कहार, महिला मंडल अध्यक्ष रथ बाई देवांगन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यर्पण व दीपप्रज्वलन कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सनम जांगड़े ने कहा कि युवा मोर्चा ही पार्टी की रीढ़ होती है और युवा मोर्चा ही ऐसा मोर्चा है जो परिवर्तन ला सकता है। आप लोगो की बदौलत ही आने वाले चुनाव को जीता जा सकता है। जिसके लिए आने वाले समय मे निश्चित रूप से आप लोगो को पूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप लोगो को बखूबी निभाना है। आज केंद्र सरकार गरीब कल्याण व अंतिम व्यक्ति के लिए लाभदायक योजनाएं चला रही है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी रवि वर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा ही पार्टी के कार्यो के लिए निछावर रहती है। हमे पार्टी में वन बूथ 20 यूथ का कार्यक्रम चला कर प्रत्येक पोलिंग बूथ में बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ने कहा कि युवा मोर्चा की मेहनत ही रंग लाएगी और आने वाले चुनाव में जीत निश्चित होगी। हमारी युवा मोर्चा ही पार्टी को आगे लेकर जाएगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल व आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष हितेश जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नंदू साहू, बलिराम संडे, मंडल महामंत्री हेतराम साहू, राधा राकेश, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रथ बाई देवांगन, गनेशी राकेश, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बरेठ, जिला महामंत्री संजय सोनवानी, सियाराम कहार, सहदेव साहू, लीला बाई राकेश, अभिषेक दुबे, हरिशंकर देवांगन, गोवर्धन साहू, राजेश नायक, महेंद्र जायसवाल, राजेश साहू, उमाशंकर साहू, ललित बर्मन, दी एना मारकंडे, रामरतन, कुणाल कश्यप, श्यामू साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।