बिलाईगढ़ के मुनिचुआ में सम्पन्न हुआ काव्य कलश मंच का भव्य होली मिलन व वनभोज समारोह…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया का होली मिलन समारोह बिलाईगढ़ की पावन धरा मुनिचुआ (सलिहा) में 20 मार्च 2022 दिन रविवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

- Advertisement -

काव्य कलश मंच की बिलाईगढ़ इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में खरसिया से मंच के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, हर प्रसाद ढेढ़े, लखन लाल राठौर विशेष रूप से आमंत्रित रहे।

पदाधिकारियों द्वारा होली मिलन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रीति रात्रे द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात पुरुषोत्तम गुप्ता द्वारा राज्य गीत की प्रस्तुति दी गई।

सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का सम्मान किया गया तत्पश्चात काव्य रस की धारा अनवरत बहती रही। लखन लाल राठौर, सुखदेव सिंह राठिया, प्रीति रात्रे, आनन्द सिघनपुरी, वेदराम चौहान, युगेन्द्र चौधरी, कन्हैया लाल गुप्ता, लीलाधर प्रजापति, हितेंद्र पाण्डे, महेत्तर लाल देवांगन, लोकनाथ तांडे ने शानदार रचनाएं पढ़ी।

कार्यक्रम का शानदार संचालन विनोद कुमार डड़सेना ने किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिभूषण स्नेही, विशिष्ट अतिथि खटकर जी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर द्वारा की गई। शानदार आयोजन से गदगद मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ ने सभी साहित्यकारों को होली पर्व की अनंत शुभकामनाएं देते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।बिलाईगढ़ के सक्रिय सदस्य महेत्तर लाल देवांगन, हितेंद्र पांडे, विनोद कुमार डड़सेना, लीलाधर प्रजापति, लोकनाथ ताण्डेय जी के अथक परिश्रम से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। वही महादेव जायसवाल, श्रीमती मंदाकिनी स्नेही, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती निशा डडसेना, श्रीमती संयुक्ता पाण्डे, ताराचंद रातड़े, राजकुमार राज, विक्रम सिंह पोर्ते, राधिका साहू, कैलाश बाई, मनहरण यादव (विशेष सहयोगी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Latest News

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू…कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस…पढ़े क्या है पूरा मामला…

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू...कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस...पढ़े क्या है पूरा मामला... कसडोल : बुधवार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!