पेंशन बहाली से खुश कर्मचारी व शिक्षक संघ ने मनाई खुशियां, रैली निकाल कर सरकार के प्रति जताया आभार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : भुपेश सरकार द्वारा एनपीएस को बंद कर 2004 में बंद की गई कर्मचारी पेंशन योजना बहाली का एलान करते ही लाभान्वित होने वाले अधिकारी कर्मचारियों में खुशियो की लहर दौड़ पड़ी। देवभोग में कर्मचारी व शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से आभार रैली निकाली। मुँह मीठा कराने व रंग गुलाल खेलने के बाद कर्मचारियों ने कांग्रेसी नेताओं से भेंट कर सरकार के प्रति आभार जताया।गांधी चौक पर सभी एकत्रित होकर खुशियां बांटते नजर आए। स्थानीय कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी, सूखचन्द बेसरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे, सूरज शर्मा समेत कांग्रेस पदाधिकारीयो को कर्मचारियों ने माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस दरम्यान लाभान्वित कर्मचारी भुपेश बघेल जिंदाबाद, भुपेश है तो भरोसा है तो नारे लगाते रहे।कर्मचारियों की ओर से अवनीश पात्र, रमेश ठाकुर, आशुतोष अवस्थी, यशवंत बघेल, वीरेंद्र सोनवानी, अनिल सिन्हा, सुब्रत तिवारी, तेजराज ठाकुर, लैलम ध्रुव, रमेश सिंह ठाकुर, विजय सिन्हा, घनश्याम माझी, जोगेश जायसवाल, योगेंद्र तिवारी, संतोष साहू, प्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

एक बार फिर सरकार ने साबित किया, सबकी सरकार है : जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी व सूखचन्द बेसरा ने कर्मचारियों को सम्बोधित कर कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका अहम होती है। इनका ख्याल हमारे भुपेश सरकार ने रखा है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्व सरकार की भांति नही है, सरकार अस्तित्व में आने के बाद से लगातार गांव गरीब किसान मजदूर के हित मे निर्णायक कदम उठाते आ रही है। अब बारी अधिकारी कर्मचारियो की थी। बताया कि इस योजना को 2004 में केंद्र में मौजूद अटल सरकार ने बंद कर दिया था। योजना के बंद होने से बुढापे के सहारा माने जाने वाले इस अहम योजना को शुरू करने लगातार मांग की जा रही थी। पूर्व की सरकार चाहती तो पहले ही इसे बहाल कर देती।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!