एनएसयूआई के छात्रों ने किया ऑनलाइन परीक्षा को लेकर सरगुजा विश्विद्यालय का घेराव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर : एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी के निर्देशानुसार आज पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह एवं एनएसयूआई छात्र नेता नवनीत सिंह ने नेतृत्व में आज “जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा” के अंतर्गत आज सरगुजा विश्वविद्यालय का घेराव किया। जिसमें छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर माँग की गई। जिसमे प्रमुख रूप से ऑनलाइन परीक्षा कराने की माँग की गई। सभी कॉलेज में अनियमितता जैसे की पीने के पानी की समस्या, शौचालय जैसी मूल भूत समस्याएँ से अवगत कराया गया। जिसमे सैकडों की संख्या में पूरे संभाग से आये छात्र छात्राओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह जी ने कहा की छात्र ही देश की दशा और दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। अतः उन्हें उचित सुविधा उपलब्ध कराना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है। हम सदेव छात्र हित में काम करते आये हैं और आगे भी छात्रों के हित में आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। छात्र नेता नवनीत सिंह ने बताया की ऑनलाइन परीक्षा की माँग संभाग के सभी कॉलेज के छात्रों द्वारा उन तक पहुचाया गया। जिसमे मुख्यतः अम्बिकापुर, जशपुर, लखनपुर, उदयपुर, विश्रामपुर , सूरजपुर, महेंद्रगढ़, सीतापुर, बतौली आदि के छात्र थे। उन्ही की माँग को विश्वविद्यालय तक पहुचाने का बीड़ा एन एस यू आई ने उठाया है। कुलपति ने 10 दिनो के अन्दर सकारात्मक परिणाम आने की लिखित में सांत्वना दिया है। यह कार्यक्रम एन एस यू आई के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से अम्बर त्रिपाठी, रजत पांडेय, वसिम खान, लतीफ़ रज़ा , सत्यम साहू, पियुश वर्मा, फरहान आलम, विक्की समाद्दर, नीलम सोनी, साक्षी सिंह, बीना मरकाम , आदी सैकड़ो कार्यकर्ता एवं छात्र गण उपस्थित रहे।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!