बड़ी खबर : सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

महासमुंद : जिले के झलप-बागबाहरा रोड पर बरेकेल मोड़, नरतोरा चौखड़ी के पास बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में माँ-बेटा सहित दो अन्य शामिल हैं। यह दुर्घटना रात करीब सवा 10 बजे हुई। किसी भारी वाहन से बाइक सामने से टकरा गई जिससे बाइक सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

पटेवा थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सीजी 06 जीके 4754 में चार लोग सवार थे। गुरुवार 17 फरवरी को रात में गृहग्राम बसुलाडबरी (बागबाहरा) जा रहे थे। झलप-बागबाहरा के बीच बरेकेल मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चारों बाइक में सवार थे, किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।

छत्तीसगढ़ : युवक ने बहन को वीडियो कॉल करके की खुदकुशी : बहन से बोला – तू देखना आज मैं मर जाऊंगा, गले में फंदा डाला और दे दी जान…

पुलिस के अनुसार वे लोग ढांक से आ रहे थे। वे कलमीदादर-तेंदूकोना मार्ग से होकर बसुलाडबरी जा रहे थे। मृतकों की पहचान जामलाल पिता लक्ष्मण नागवंशी, प्रेमलाल पिता पुरूषोत्तम 18 वर्ष, हुमन पिता उमाशंकर 18 वर्ष, बुगली बाई पति पुष्षोत्तम 45 वर्ष हुई है। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Latest News

साय कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न…कई बड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद लगी मुहर…

साय कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न...कई बड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद लगी मुहर... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!