छत्तीसगढ़ : शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, छात्राओं और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने उस शिक्षक के खिलाफ धारा 354 का अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, जो स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर बुरी नजर रखता था और गलत ढंग से छूने के साथ ही छेड़छाड़ किया करता था। छात्राओं व उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -

बता दे कि शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ महेंद्र कश्यप पर स्कूल की छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नियत शुरु से ही उन पर बुरी थी, लेकिन लोकलाज के भय से वे कुछ नहीं बोलती थी। लेकिन पानी सिर से उपर जाने की स्थिती में उन्हें शिकायत करने को मजबूर होना पड़ा।

बलौदाबाजार : 88 वर्ष पूर्व स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बापू पहुँचे थे बलौदाबाजार…पुरानी मंडी में की थी विशाल जनसभा को संबोधित…

वही इस संबंध में शिक्षक महेंद्र कश्यप ने खुद को पाक साफ बताया। उनका कहना है कि स्कूल के बच्चों को वे अपनी बच्चों की तरह मानते है। फिर उनके द्वारा ऐसा क्यों किया गया यह समझ से परे है।

मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिजनों ने पहले तो स्कूल में जमकर हंगामा किया और महेंद्र कश्यप को हटाने की मांग की। लेकिन स्कूल प्रबंधन किसी तरह की कार्रवाई न होता देख उन्हें मजबूर होकर पुलिस का रुख करना पड़ा और शिकायत करनी पड़ी। स्कूल के प्राचार्य ने कहा है कि शाला समिती की बैठक कर शिक्षक के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जाएगी वहीं इस मामले से जिला शिक्षाधिकरी को भी अवगत करा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ : बाघ के शावक का मिला शव…शिकार की जताई जा रही आशंका, वन विभाग में मचा हड़कंप…

छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक महेंद्र कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

ज्ञात हो कि शिक्षक महेंद्र कश्यप वर्ष 2007 से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे है। इतने लंबे अंतराल तक स्कूल में पदस्थ रहने के बाद जिस तरह से छात्राओं ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है वह एक गंभीर मसला है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर दी है वहीं उसके खिलाफ जल्द विभागीय कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।

Latest News

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित…सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन…

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित...सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कृषि एवं...

More Articles Like This

error: Content is protected !!