नक्सलियों की कायराना करतूत…पूर्व सरपंच की हत्या कर सड़क में फेंका शव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

नक्सलियों की कायराना करतूत…पूर्व सरपंच की हत्या कर सड़क में फेंका शव…

- Advertisement -

बीजापुर : नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव के पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने देर रात पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसके शव को गांव के रास्ते में छोड़ दिया। हालांकि, इस वारदात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों को जब इस बात की खबर मिली कि, नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली बौखला गए हैं। सुरक्षाबल के जवानों ने अब तक कई बड़े नक्सली लीडर्स को मौत की नींद सुला दिया है। जवानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सली इस कदर बौखला गए हैं।

Latest News

सफलता की कहानी : दिव्यांग दंपत्ति के जीवन में आई बहार..पूरे परिवार के चेहरे में आई मुस्कान…कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने पति-पत्नी को दो शेडनुमा...

सफलता की कहानी : दिव्यांग दंपत्ति के जीवन में आई बहार..पूरे परिवार के चेहरे में आई मुस्कान...कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे...

More Articles Like This

error: Content is protected !!