बलोदा बाजार सर्व सेन समाज महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता सेन का रायपुर में सम्मान…छ.ग. के राज्यपाल महामहित रामेन डेका, मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव हुए सम्मिलित…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलोदा बाजार सर्व सेन समाज महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता सेन का रायपुर में सम्मान…छ.ग. के राज्यपाल महामहित रामेन डेका, मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव हुए सम्मिलित…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : छ.ग. प्रान्त सेन समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रान्ताध्यक्ष एवं केश शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष सुश्री मोना सेन के अगुवाई में 17 जून को प्रेदश भर के सभी जिलो के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों का सम्मान रायपुर में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में छ.ग. के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री माननीय अरूण साव के साथ ही राज्य भर के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में प्रान्त सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पूनीत राम सेन, प्रदेश सचिव श्री भुवन लाल कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री किसन सेन सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर बलोदा बाजार जिला सर्व सेन समाज के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती हेमलता सेन जी को उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया एवं उन्हें महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती हेमलता सेन वर्तमान मे स्वास्थ विभाग मे कार्यरत है एवं उनके पति श्री गिरीश सेन शिक्षक के रूप मे पदस्थ है। वे भरसेला से सरपंच स्व श्री दुलेश्वर सेन जी एवं पूर्व जिला पंचायत् सदस्य श्रीमती भगवंतिन सेन जी के पुत्रवधु एवं अपने विभाग के संगठन मे सक्रिय पदाधिकारी है।

बलोदा बाजार जिला सर्व सेन समाज के अध्यक्ष श्री बसंत श्रीवास, उपाध्यक्ष श्री नागेश सेन जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रीतपाल सेन जी, उपाध्यक्ष श्री तुलसी सेन, श्री चन्दन सेन, संरक्षक श्री भवानी शंकर श्रीवास जी, श्री मुलेश्वर श्रीवास, श्री कन्हैया सेन जी, कर्मचारी अधिकारी अधिकारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री कामदेव सेन, उपाध्यक्ष श्री भींगेश्वर सेन, श्री मुकेश चौहान, सचिव रेखालाल श्रीवास, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास एवं जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा बधाई एवं शुभकामनाये दिया गया।

Latest News

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित…सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन…

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 15 हजार किसान हुए लाभान्वित...सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 81 शिविरों का आयोजन... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कृषि एवं...

More Articles Like This

error: Content is protected !!