छत्तीसगढ़ : शिक्षिका को अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

महासमुन्द : जिले के पिथौरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद में एक महिला को 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम गंगाबाई ध्रुव बताया जा रहा है जो कि पेशे से शिक्षिका है।

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पवनी ने कलयुगी बेटे ने गैती मारकर अपने ही माँ की कर दी निर्मम हत्या…

- Advertisement -

पिथौरा में आज रविवार को शिक्षा जगत को कलंकित करती महिला शिक्षिका शराब के साथ पकड़ी गई।पिथौरा पुलिस के द्वारा छापामार कार्यवाही में शिक्षिका के घर से 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी महिला श्रीमती गंगा देवी ध्रुव सहायक शिक्षिक के पद पर प्राथमिक शाला राजा सेवैया मे पदस्थ है। पति पत्नी दोनो ही शिक्षा विभाग मे पदस्थ है, बावजूद इसके लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार करते आ रहे थे। थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि पिथौरा पुलिस को लम्बे समय से ग्रामीणो से उक्त महिला शिक्षिका के संबंध मे शिकायते मिल रही थी। महिला शिक्षिका अपने घर मे अवैध शराब बेचने का कारोबार करती थी। पिथौरा पुलिस ने घर मे छापामार कर महिला शिक्षिका को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज…ले सकते हैं बड़े फैसले…

छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज...ले सकते हैं बड़े फैसले... रायपुर : आज प्रदेश के साय कैबिनेट की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!