छत्तीसगढ़ : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत…
कोंडागांव : चुनाव ड्यूटी से वापस आते समय केशकाल पुलिस आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम कोहका मेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था.