बिलाईगढ़ : धान खरीदी में हेराफेरी 5 के खिलाफ भटगांव थाने में अपराध दर्ज…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के सलौनीकला धान खरीदी केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में है, ताजा मामला धान खरीदी से है जहां 1894 क्विंटल धान की हेराफेरी के आरोप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भटगांव के प्रबंधक रामरतन रत्नाकर ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पूर्व समिति प्रबंधक संजय साहू, वर्तमान समिति प्रबंधक भरत चंद्राकर, पूर्व फड़ प्रभारी देवनारायण चंद्रा, वर्तमान फड़ प्रभारी रामेश्वर चंद्रा, कम्प्यूटर आपरेटर गीता प्रसाद साहू शामिल है। भटगांव पुलिस मामले की जाँच कर रही है।