बिलाईगढ़ : अल्का धनेश्वर साहू ने ग्राम पंचायत पचरी से सरपंच प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : अल्का धनेश्वर साहू ने ग्राम पंचायत पचरी से सरपंच प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में सरपंच प्रत्याशी के रूप में अल्का धनेश्वर साहू ने नामांकन दाखिल किया है। बता दे कि अल्का साहू उच्च शिक्षित है। अल्का साहू की पढ़ाई की बात करे तो राजनीतिक शास्त्र में एम ए की पढ़ाई की है और अपने स्कूल से लेकर कॉलेज तक राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर सेवा प्रदान की है। वही बात करे धनेश्वर साहू कि तो युवाओं के बीच काफी चर्चित है, इस बार ग्राम पंचायत पचरी की जनता युवा प्रत्याशी की ही मांग कर रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए अल्का धनेश्वर साहू ने नामांकन दाखिल किया है। वही धनेश्वर साहू ने भी गणित में एम एस सी किया हुआ है और साथ ही साथ एम एस डब्ल्यू (सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री ) है।

धनेश्वर साहू बचपन से सामाजिक कार्यों में रुचि लेते आया है और उनकी इसी कार्यों के कारण युवाओं और बुजुर्गों द्वारा भरोसा जताया जा रहा है। वही श्री साहू ने ग्राम पंचायत पचरी की जनता से अपील किया है कि उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अपना वोट देकर विजयी बनाये।

Latest News

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण…

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश के दौरान कलेक्टर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!