बिलाईगढ़ : बोलबम गये युवक को गले में साँप लटकाना पड़ा महंगा…साँप के डसने से हुई मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : बोलबम गये युवक को गले में साँप लटकाना पड़ा महंगा…साँप के डसने से हुई मौत…

- Advertisement -

रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत बालपुर के रहने वाले युवक की आज सांप के डसने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बालपुर निवासी खिलेश्वर चन्द्रा अपनी पत्नी व बहन को लेकर आज सावन के अंतिम सोमवार को सुबह करीब 5 बजे जैतपुर के प्रसिद्ध जैतेश्वर महादेव में जल चढाने गया था। जहां ग्राम चारभांठा के सपेरा संजय के द्वारा अपना जहरीला सांप को खिलेश्वर चंद्रा के गर्दन में फोटो खिंचाने के लिए लटका दिया, इस दौरान ने सांप खिलेश्वर के बॉए हाथ के उंगली को काट दिया। फिर आनन फानन में उसे घर लाया गया जिसके बाद उसे कैथा ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां से फिर सारंगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया।जहां डॉक्टर द्वारा खिलेश्वर चंद्रा को मृत घोषित कर दिया गया। वही पुलिस सपेरा संजय को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से माँ बेटी की मौत…जांच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से माँ बेटी की मौत...जांच में जुटी पुलिस... जांजगीर चांपा : जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!