छत्तीसगढ़ : पड़ोसी के साथ भाग गई थी पत्नी, गांव लौटी तो पति से नहीं हुआ बर्दाश्त, बीच सड़क पर तलवार से उतार दिया मौत के घाट…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। 4 दिन पहले गांव लौटी तो पति से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने रविवार को बीच सड़क पर तलवार से वार कर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी भाग निकला, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कुरुसकेरा गांव निवासी मनोज तारक की शादी गायत्री तारक (26) से 9 साल पहले हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। सब ठीक चल रहा था। इस बीच करीब एक साल पहले गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई, हालांकि इसके बाद भी मनोज ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन 4 दिन बाद मानसचंद के साथ गायत्री गांव लौट आई। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। यह बात मनोज तारक को बर्दाश्त नहीं हुई।

चार नए जिलों का ऐलान : मनेंद्रगढ़, सक्ती, मानपुर, सारंगढ बिलाईगढ़ बने नए जिले, 18 नए तहसील…CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा…

रविवार को गायत्री से मिलने के लिए मनोज उसके घर तलवार लेकर जा रहा था। गायत्री उसे रास्ते में ही मिल गई। दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर दिया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। इस दौरान गांव के लोग भी देख रहे थे, लेकिन मनोज के सिर पर खून सवार देख कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके चलते तड़प-तड़प कर गायत्री ने दम तोड़ दिया।

घटना मंचन : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की घोषणा किये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल, लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का किया इजहार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय का जताया आभार…पढ़े जिला बनने पर लोगों की कैसी रही प्रतिक्रिया…

वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। साथ ही गांव वालों को धमकी दी कि किसी ने पुलिस को बताया तो उसे भी मार देगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों बाद ही उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज…ले सकते हैं बड़े फैसले…

छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज...ले सकते हैं बड़े फैसले... रायपुर : आज प्रदेश के साय कैबिनेट की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!