छत्तीसगढ़ : शादी से इनकार करने पर कर दी युवती की हत्या…प्यार में पागल युवक ने पहले दोस्त के साथ मिलकर किया अगवा, फिर दुष्कर्म करने के बाद गला घोंट कर मार डाला, युवती की पहचान छिपाने…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शुक्रवार को शादी से इनकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया। फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला। उसका शव शनिवार को दूसरे गांव में पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

बलौदाबाजार : 4 वर्षीय मासूम के हत्या के आरोप में बुआ गिरफ्तार, कुएं में मिला था मासूम का शव, गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था, जानिए क्या थी हत्या की वजह…

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले (24) और भूपेंद्र सतनामी (25) उसे अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर में दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनू क्षेत्र में देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से गिरने से किन्नर की दर्दनाक मौत…

इस दौरान पूछताछ में आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह सविता से शादी करना चाहता था। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन सविता ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। इस पर टिकेंद्र भड़क गया। उसने बदला लेने की नीयत से सविता को अगवा कर लिया। इसमें उसके दोस्त भूपेंद्र ने भी साथ दिया। वह बाइक लेकर पहुंचा था। जब अगवा किया तो सविता खेत से घर लौट रही थी।

छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से गिरने से किन्नर की दर्दनाक मौत…

पुलिस को टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने ही सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर लिया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : टोनही के शक महिला के घर में घुसकर गाली गलौज करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ : टोनही के शक महिला के घर में घुसकर गाली गलौज करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!