छत्तीसगढ़ : प्रधानपाठक ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर की खुदकुशी, 24 घंटे बाद मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा ये…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बुधवार सुबह शिवनाथ नदी में कूदकर जान देने वाले प्रधान पाठक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। उनका शव बहते हुए सिमगा तक पहुंच गया था। खुदकुशी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें सिर्फ अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी गई है।

छत्तीसगढ़ : हीटर की करंट से महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगया हत्या का आरोप, कहा पति का था दूसरी महिला से संबंध इसलिए मारा…

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने टेमरी गांव से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बाइक खड़ी मिली। तलाशी लेने के दौरान एक डायरी बरामद हुई, जिससे पता चला कि नदी में कूदने वाले सुदर्शन प्रसाद कोसरिसा (55) ग्राम बेलारी में प्रधान पाठक थे।

छत्तीसगढ़ : हीटर की करंट से महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगया हत्या का आरोप, कहा पति का था दूसरी महिला से संबंध इसलिए मारा…

बेमेतरा थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया ने बताया कि नदी में बहाव तेज होने के कारण काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था। गुरुवार को सिमगा क्षेत्र में शव होने की जानकारी मछुआरों से मिली थी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। TI अवधिया ने बताया कि बाइक से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें प्रधान पाइक ने खुदकुशी के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। साथ ही किसी को कोई तकलीफ हुई हो तो उसके लिए माफी भी मांगी है।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!