घटना मंचन : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती….

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

आकेश्वर यादव
बलरामपुर : जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा आज स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 10 में ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास बंसल के आवास में आयोजित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संरक्षक नारद तिवारी ने राजीव जी के जीवनी पर संबोधित करते हुए कहा राजीव जी इमानदार, कर्मठ और नेक दिल इंसान थे। उन्होंने भारत की तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिस विकास के सपने को लेकर पंडित नेहरू चले थे उसे आगे बढ़ाया और भारत में आज जिस संचार क्रांति को हम देख रहे हैं और जिसकी पहुंच जन-जन तक है। उसके जनक राजीव जी ही थे। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था में संशोधन करके सत्ता के विकेंद्रीकरण के अपने लक्ष्य को मुकाम तक पहुंचाया। जिसके बूते आज पंचायतें सशक्त हो गई हैं और ग्राम स्तर पर लोग विकास के फैसले ले रहे हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि गांव में जो आज 15 पैसे पहुंच रहे हैं, उसमें बदलाव होना चाहिए और उस बदलाव को उन्होंने करके भी दिखाया।

छत्तीसगढ़ : घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका…

- Advertisement -

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि स्वप्न दृष्टा राजीव गांधी जी ने उस दौर में मताधिकार की आयु घटाकर 18 वर्ष कर दी थी। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति की भारत में शुरुआत की थी तब से लेकर अब तक कंप्यूटर क्रांति और संचार क्रांति के बदौलत भारत ने दुनिया में अपना नाम बढ़ाया। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी संभवतः दुनिया के सबसे कम उम्र के युवा राजनेताओं में से थे, जो प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे इंदिरा जी 48 वर्ष की उम्र में और पंडित नेहरू 58 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 508 में से 401 सीटें हासिल की थी राजीव जी राजनीति में प्रवेश के लिए अनिच्छुक रहे थे।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!